Daily Horoscope
✕

ओडिशा में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 80 छात्र बीमार

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (13:14 IST)
भवानीपटना (ओडिशा)। कालाहांडी जिले में कथित तौर पर मध्याह्न भोजन खाने के बाद 5 स्कूलों के 80 से अधिक छात्र बीमार हो गए।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि लांजीगढ़ प्रखंड के अंतर्गत आने वाले लुमा, कुबरी, बांधपारी, राजेन्द्रपुर और डांगरी गांवों के स्कूलों में गुरुवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद छात्रों ने उल्टी होने, जी मिचलाने और पेट में दर्द की शिकायत की। प्रभावित छात्रों को बिश्वनाथपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उनमें से दो को भवानीपटना सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रस्ट ने लांजीगढ़ ब्लॉक के 176 स्कूलों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार किया था और भेजा था। उन्होंने बताया कि तैयार खाना वाहनों में रखकर विभिन्न स्कूल ले जाया गया था।
 
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), सब क्लेक्टर और तहसीलदार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए बिश्वनाथपुर का दौरा किया। डीईओ प्रदीप कुमार नाईक ने बताया कि 5 स्कूलों के 80 से अधिक छात्र बीमार हो गए और अस्पताल में उनका इलाज किया गया। ज्यादातर छात्रों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और छात्रों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। कालाहांडी के क्लेक्टर अंजान कुमार मानिक ने बताया कि जांच चली रही है और रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि छात्रों की तबीयत कैसे खराब हुई। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

अगला लेख