dharma sangrah
✕

हे भगवान! मथुरा के मंदिर में महिला से सामूहिक बलात्कार

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (15:49 IST)
मथुरा। एक दिल दहलादेने वाले घटनाक्रम में मथुरा के बरसाना में राधारानी मंदिर में दो कर्मचारियों द्वारा ओडिशा से आई एक महिला श्रद्धालु के साथ सामूहिक बलात्कार किया। वारदात और आरोपी वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
घटना की जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज कर महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने कहा, 'यह मामला 11 सितंबर (सोमवार) की रात का है जब ओडिशा से आई पचास वर्षीय एक महिला लाड़िलीजी मंदिर में दर्शन करने के पश्चात मंदिर के ही प्रांगण में सो गई थी।'
 
उन्होंने कहा, 'रात में ही मंदिर के चौकीदार कन्हैया तथा रसोइया पंगा ने मंदिर परिसर में ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के इस आरोप की पुष्टि मंदिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी हो गई है।'
 
ममगई ने कहा, 'महिला का कहना है कि उसने स्थानीय स्तर पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए उसे वहां से भगा दिया। लेकिन जब मुझे घटना की जानकारी मिली तो तुरंत आदेश कर देर रात भादंवि की धारा 376 (बी) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।'
 
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त महिला स्वयं को ओडिशा का निवासी बता रही है। वह यहां राधाष्टमी के अवसर पर अकेले ही आई थी तथा बरसाना में घूम-फिरकर मधुकरी (धर्म के नाम पर की जाने वाली भिक्षावृत्ति) से जीवन-यापन कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उन दोनों ने उसे कुछ सुंघाया जिससे वह बेहोश हो गई। तब वे उसे निकट ही ले गए। होश में आने पर उसने प्रतिकार स्वरूप उन पर थूका। इस पर उन दोनों ने उसे धमकाने का प्रयास किया। इस मामले में अन्य आरोपी रसोईए की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा) 

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख