Daily Horoscope
✕

नर्सों ने मस्ती करते हुए टिक टॉक वीडियो बनाया, कारण बताओ नोटिस जारी

Updated: बुधवार, 26 जून 2019 (19:50 IST)
मलकानगिरि (ओडिशा)। ओडिशा के मलकानगिरि के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) ने जिला मुख्यालय अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) के भीतर घोर चिकित्सकीय लापरवाही बरतने और टिक टॉक वीडियो बनाने की वजह से कुछ नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
 
सीडीएमओ अजित कुमार मोहंती ने सोशल मीडिया में कुछ नर्सों के टिक टॉक वीडियो के वायरल होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वीडियो में ये सभी नर्सें अपनी आधिकारिक पोशाक में एसएनसीयू के भीतर गाते-नाचते और मस्ती करती हुई दिखी हैं। वीडियो में अस्पताल के बेड और मरीज भी दिखे हैं।
 
अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल के प्रभारी तपन कुमार डिंडा ने बताया कि जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सीडीएमओ ने घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। किसी भी आरोपी नर्स से संपर्क नहीं हो पाया है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख