• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Notbandi, 35 million new notes, 2 thousand new notes
Written By
Last Modified: रविवार, 25 दिसंबर 2016 (20:17 IST)

35 लाख के नए नोट और ढाई किलोग्राम सोना जब्त

Notbandi
मुंबई। शहर के पनवेल इलाके में छह लोगों के पास से 2,000 रुपए के नए नोटों में 35 लाख रुपए से अधिक की नकदी और ढाई किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर नवी मुंबई पुलिस ने कल रात पनवेल में आदेश सर्कल से इन छह लोगों को पकड़ा।
 
उन्होंने कहा कि छह लोगों को ले जा रहे वाहन को रोका गया। जांच के दौरान देवराम सोलंकी और कुमारम चौधरी के पास से 35 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई। 
 
अन्य चार लोग नानाजी मटकरे, रघुनाथ मोहिते, संतोष पवार और सूर्यकांत कांडे ढाई किलोग्राम सोने के बिस्कुट ले जा रहे थे। आगे की जांच के लिए इन सभी को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल