ramcharitmanas
✕

नोएडा में पिलर से टकराई एपीजे स्कूल की बस, 12 से ज्यादा बच्चे घायल

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (15:58 IST)
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 16 में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सेक्टर-16ए स्थित एपीजे स्कूल की बस सुबह-सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 12 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं जबकि बस के ड्राइवर को गंभीर चोटे लगी हैं। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों और ड्राइवर को नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में रंजनीगंधा अंडरपास से सुबह बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रही थी। अंडर पास पर भारी मात्रा में बालू रेत पड़ी हुई थी। तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर का बस से संतुलन बिगड़ा और बस एक पिलर से जा टकराई। ये टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया, जिसे गंभीर अवस्था में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों के घर भेज दिया गया है।
 
 
वहीं, एपीजे स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह सड़क हादसा नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही के चलते हुआ है। उनका कहना है कि सड़क पर काफी बिल्डिंग मैटिरयल (बदरपुर) पड़ा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि रूट नंबर एस-3 की बस सेक्टर 55, 56, 11, 12 और 22 सेक्टर को कवर करती है।
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख