ramcharitmanas

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (12:40 IST)
नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमी क्रांन 3 सेक्टर में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने शनिवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उसने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी जिसमें उसका एक पेपर खराब हो गया था। तभी से छात्रा तनाव में थी।
 
 
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि ओमी क्रांन तीन सेक्टर में रहने वाले शिवरतन की पुत्री ऋतु (17) 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसका 10 दिन पहले बोर्ड का पेपर खत्म हुआ था।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा का परीक्षा में एक पेपर खराब हो गया था जिसकी वजह से वह तनाव में थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को रात उसने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि जब से वह पेपर देकर आई थी तभी से तनाव में थी। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

अगला लेख