Daily Horoscope
✕

कैम्ब्रिज एनालिटिका संबंधी जानकारी साझा करेगा फेसबुक

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (12:16 IST)
न्यूयॉर्क। फेसबुक यूजर्स को सोमवार से उनके डाटा लीक होने के संबंधी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
 
 
सोमवार से करीब 8.7 करोड़ यूजर्स जिनका डाटा संभवत: कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया गया होगा उन्हें एक विस्तृत संदेश और न्यूज फीड मुहैया कराई जाएगी। फेसबुक का कहना है कि डेटा लीक मामले के उसके अधिकतर यूजर्स (7 करोड़) अमेरिका में हैं हालांकि फिलीपीन, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में भी 10-10 लाख से अधिक यूजर्स हैं।
 
इसके साथ ही सभी 2.2 अरब फेसबुक यूजर्स को प्रोटेक्टिंग योर इंफॉर्मेशन नामक एक नोटिस एक लिंक के साथ मिलेगा जिससे वे कौन सी एप का इस्तेमाल करते हैं और उन एप पर उन्होंने क्या जानकारी साझा की है उसकी जानकारी मिलेगी।
 
अगर वे चाहें तो अलग-अलग एप को बंद कर सकते हैं या तीसरे पक्ष के दखल को पूरी तरह रोकने के लिए पूरी तरह उसे बंद कर सकते हैं ताकि उनसे जुड़ी किसी जानकारी पर किसी और की पहुंच संभव न हो पाए। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख