dipawali
✕

Weather Update : कश्मीर में शीतलहर से राहत नहीं, पहलगाम में पारा शून्य से 10.3 डिग्री नीचे

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (21:24 IST)
No respite from cold wave in Kashmir : कश्मीर में जारी शीतलहर की स्थिति से शुक्रवार को भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली क्योंकि घाटी के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी इस समय 20 दिन के 'चिल्लई-खुर्द' की चपेट में है।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में पारा शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में गुरुवार रात को घाटी का सबसे कम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग और काजीगुंड शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक दिन पहले शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
ALSO READ: बर्फबारी से चमक उठे कश्मीरियों के चेहरे, पर्यटक भी लौटने लगे
हालांकि भीषण सर्दी ‘चिल्लई कलां’ की 40 दिन की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है। घाटी इस समय 20 दिन के ‘चिल्लई-खुर्द’ की चपेट में है, जिसके बाद 10 दिन के ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख