sawan somwar

नीतीश ने किया अमित शाह पर कटाक्ष, कहा- उन्हें बिहार और भारत के बारे में कुछ नहीं पता

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (22:23 IST)
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस दावे पर शनिवार को कटाक्ष किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के साथ उनका गठबंधन तेल और पानी के मिश्रण की तरह टिकाऊ नहीं है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता कुमार ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर मीडिया का गला घोंटने का भी आरोप लगाया।
 
कुमार ने राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके बख्तियारपुर शहर में कहा कि मैं उन लोगों पर ध्यान नहीं देता, जो विपक्ष को एक साथ लाने के मेरे प्रयासों से घबरा जाते हैं और इसलिए अंड-बंड बोलते रहते हैं। वे उत्तर बिहार के झंझारपुर में शाह द्वारा संबोधित रैली के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
 
राज्य में कुशासन संबंधी शाह के आरोप पर पलटवार करते हुए कुमार ने कहा कि वे बिहार और हम यहां जो काम कर रहे हैं, उसके बारे में कुछ नहीं जानते। उन्हें देश के बारे में भी कुछ पता नहीं है। कथित सांप्रदायिक और भाजपा समर्थक पूर्वाग्रह के लिए 14 समाचार प्रस्तोताओं के बहिष्कार के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैं हमेशा प्रेस की आजादी के पक्ष में रहा हूं जिस पर केंद्र में सत्ता में बैठे लोगों द्वारा हमला किया जा रहा है। केंद्र की मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने के बाद मैं आपको आश्वासन देता हूं कि आप (मीडिया) अपना काम पूरी आजादी से कर पाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि यह निर्णय (14 समाचार प्रस्तोताओं का बहिष्कार करने का) शायद इसलिए लिया गया होगा, क्योंकि उन लोगों को लगा होगा कि कुछ इधर-उधर हो रहा है।
 
पटना में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा इस्तेमाल किए गए तेल और पानी संबंधी बयान की निंदा की। राबड़ी देवी ने कहा कि वे दुकानदार (बनिया) हैं। वे मिलावट करने में अनुभवी लगते हैं इसलिए वे ऐसी भाषा बोलते हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि जब से नया विपक्षी गठबंधन बना है, तब से भाजपा के लोग 'इंडिया' शब्द का उच्चारण करने में शर्म महसूस कर रहे हैं जबकि यह वे नाम है जिसके नाम से हमारा देश-दुनिया के अन्य हिस्सों में जाना जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख