dharma sangrah
✕

नीतीश ने फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों को किया खारिज, कहा- बस विपक्षी दलों को एकजुट करने की है इच्छा

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (00:09 IST)
पटना। उत्तरप्रदेश के फूलपुर क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी तमाम अटकलों को खारिज करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं है और उनका मकसद 2024 के आम चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा दलों को एकजुट करना है। कुमार ने यह भी कहा कि उनके प्रयासों से युवा पीढ़ी कि तेजस्वी यादव जैसे लोगों को लाभ होना चाहिए।
 
जब कुमार से यह सवाल किया गया कि क्या उनकी योजना उत्तरप्रदेश से चुनाव लड़ने की है, उन्होंने कहा कि ये सिर्फ अटकलें हैं और इस तरह की चर्चा का कोई आधार नहीं है। मुझे ऐसी खबरों के स्रोत का पता नहीं है। मेरी रुचि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में है। मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा या आकांक्षा नहीं है। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, वह युवा पीढ़ी के लिए तेजस्वी यादव जैसे लोगों के लिए है।
 
कुमार के फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें शनिवार को उस समय तेज हो गईं, जब जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि उत्तरप्रदेश के 3 संसदीय क्षेत्रों, खासकर फूलपुर में पार्टी कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव लड़ें।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वे 25 सितंबर को हरियाणा में विपक्षी नेताओं की रैली में शामिल होंगे? नीतीश कुमार ने 'हां' में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से! मैं 25 सितंबर को हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की सभा में भाग लूंगा। राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मेरे साथ शामिल होंगे।
 
हरियाणा की रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के भी शामिल होने की उम्मीद है।(भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख