dipawali
✕

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण पर नीतीश ने चुप्पी तोड़ी, पापियों को बख्‍शेंगे नहीं

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (14:28 IST)
पटना। बिहार के बहु‍चर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में राज्य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जिसने भी यह पाप किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 
 
नीतीश ने शुक्रवार को कहा कि मुजफ्फरपुर की इस घटना से हम शर्मसार हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच कर रही है। हाईकोर्ट इसकी मॉनिटरिंग करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में किसी के साथ भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी सजा दी जाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि जब तक वे राज्य के मुख्‍यमंत्री हैं, कानून से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी वे स्वयं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव दीपक कुमार और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल कुमार के साथ वे लगातार संपर्क में हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TISS) की ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि बालिका गृह में बच्चियों का यौन शोषण हुआ है। यह रिपोर्ट 31 मई को बिहार सरकार को सौंपी गई। बच्चियों की मेडिकल जांच में उनके शरीर के कई हिस्सों पर जलने और कटने के निशान भी मिले हैं। 
 
रिपोर्ट में बच्चियों को नशे का इंजेक्शन देने की बात भी सामने आई थी। बच्चियों ने इस अदालत के सामने आश्रम संचालक और किसी नेताजी का नाम लिया था। शोषण की शिकार ज्यादातर बच्चियों की उम्र 13-14 साल के आसपास है। 

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख