dharma sangrah
✕

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मुंबई में की उद्धव ठाकरे से मुलाकात

Updated: गुरुवार, 11 मई 2023 (16:51 IST)
मुंबई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मुंबई में उनके निजी आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए सभी गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) दलों को एकसाथ लाने और विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
 
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे। पिछले साल भाजपा से नाता तोड़ राजग से अलग हो गए नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए 'एकजुट विपक्ष' की अपनी मुहिम के तहत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी।(भाषा)(फोटो सौजन्य :ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख