dharma sangrah
✕

NIA ने आईएस खुरासान के साथ कथित संबंध को लेकर पुणे से 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 13 जुलाई 2020 (09:11 IST)
पुणे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मोड्यूल की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में महाराष्ट्र के पुणे से 1 महिला समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: NIA ने सोना तस्करी मामले में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि एनआईए की एक टीम ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में पुणे के कोंधवा और यरवदा क्षेत्रों से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस एक आतंकवादी संगठन है।
ALSO READ: बीएसएफ जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने एनआईए टीम को जरूरी साजो-सामान से मदद पहुंचाई। आरोपियों की पहचान नबील सिद्दीक खतरी और सादिया अनवर शेख के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा कि सादिया शेख के विरुद्ध 2018 में चेतावनी जारी की गई थी जिसमें उसे आतंकवादी संगठन के फिदायीन के तौर पर पहचाना गया था।
 
आतंकी संगठनों द्वारा फिदायीन उन्हें कहा जाता है, जो अपनी कुर्बानी दे देते हैं। हालांकि बाद में शेख को छोड़ दिया गया था और उसे परिवार को सौंप दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि 2015 में आतंकवाद निरोधी दस्ते की पुणे इकाई द्वारा शेख की कट्टरपंथी मानसिकता को दूर करने का प्रयास किया गया था।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एनआईए को इन दोनों के बारे में 2 अन्य व्यक्तियों से सूचना मिली थी जिन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में गिरफ्तार किया था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख