suvichar
✕

हैदराबाद मामला : NHRC की टीम ने आरोपियों के परिजनों के बयान दर्ज किए

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (09:22 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के चारों आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की जांच कर रही एनएचआरसी की एक टीम ने रविवार को उनके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की जांच समिति ने मृतका के निकट परिजन को भी सुना।
ALSO READ: हैदराबाद एनकाउंटर, NHRC ने घटनास्थल पर शुरू की जांच
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के परिवार के सदस्यों को नारायणपेट जिले से शहर में लाया गया था और आयोग की टीम ने उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि टीम से बात करने के बाद महिला पशु चिकित्सक के पिता ने बताया कि उन्होंने (आयोग की टीम ने) हमारी समस्याओं के बारे में और घटना कैसे हुई, इस बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि परिवार को टीवी चैनलों से मुठभेड़ की खबर मिली।
 
इससे पहले पीड़िता की कॉलोनी के कुछ बाशिंदों इलाके में पालथी मारकर बैठ गए और पूछा कि इतने दिनों से एनएचआरसी कहां था। उन्होंने तख्तियां ले रखी थी जिन पर लिखा था, 'हमें न्याय चाहिए’, ‘लड़कियों का सम्मान करो’ और ‘महिलाओं को बचाओ’।
 
उन्होंने पूछा कि कथित पुलिस मुठभेड़ की अब जांच कर रहा आयोग नृशंस सामूहिक बलात्कार एवं पीड़िता की हत्या पर चुप क्यों था और इस संस्था ने पिछले 10-12 दिनों में क्या किया है। उन्होंने पूछा कि क्या आम आदमी के मानवाधिकार नहीं हैं? कुछ क्रोधित बाशिंदों ने पूछा कि क्या यह तुरंत है? आम आदमी इस तरह के जवाब की उम्मीद करता है। इसमें क्या गलत है?
 
आरोपियों के परिजन ने पुलिस कार्रवाई पर रविवार को एक बार फिर से रोष जाहिर किया। एक आरोपी की बहन ने कहा कि पुलिस ने ऐसा दबाव में आकर किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनएचआरसी टीम की जांच जारी है। शुक्रवार तड़के हुई ‘मुठभेड़’ को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बारे में बहस छिड़ने के एक दिन बाद आयोग ने तथ्य का पता लगाने के लिए एक टीम को भेजा था। टीम ने शनिवार को महबूबनगर जिले के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर का दौरा किया था, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद चारों आरोपियों के शवों को रखा गया है।
 
एनएचआरसी टीम में फॉरेंसिक मेडिसिन के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। टीम ने शवों का परीक्षण किया और यहां से 50 किलोमीटर दूर चट्टनपल्ली गांव का भी दौरा किया, जहां 28 नवंबर को एक पुलिया के नीचे से महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ था। टीम ने पास में ही स्थित मुठभेड़ स्थल का भी दौरा किया था। शुक्रवार को ‘मुठभेड़’ में 4 आरोपियों के मारे जाने का संज्ञान लेते हुए आयोग ने घटना की जांच के आदेश दिए थे।
 
एनएचआरसी ने कहा था कि मुठभेड़ चिंता का विषय है और उसकी सावधानी से जांच किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद घटनास्थल पर जाकर मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए 7 सदस्यीय एक दल को तैनात किया गया था। चारों आरोपियों के शवों का महबूबनगर के सरकारी जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया है और उसकी वीडियोग्राफी की गई।
 
इस बीच तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सरकार को निर्देश दिया था कि वह चारों आरोपियों के शवों को 9 दिसंबर की रात 8 बजे तक सुरक्षित रखे। अदालत सोमवार को मामले की सुनवाई करेगी। चारों आरोपियों को 29 नवंबर को 25 वर्षीय पशु चिकित्सक से बलात्कार करने और उसकी हत्या करने तथा बाद में उसके शव को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

तबाही मचा रहा चक्रवात 'अर्णब': आंध्र प्रदेश तट से टकराया तूफान, कई पेड़ उखड़ें, सड़कें जलमग्न

Cyclonic storm Arnab : चक्रवात 'अर्णब' को लेकर अलर्ट, आंध्रप्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 53 ट्रेनें रद्द

Sonia Gandhi : सोनिया गांधी की किताब से मचेगा 'तमाशा'! बोलीं- दशकों से दूसरे बताते रहे मेरी कहानी, अब मेरी बारी

Jagan Mohan Reddy : BJP से मोहभंग या INDIA गठबंधन की ओर कदम? क्या 2029 से पहले बदल सकती है YSRCP की रणनीति

अगला लेख