Hanuman Chalisa
✕

गोवा में लापता हुई नेपाल के महापौर की बेटी, 2 दिन बाद होटल में मिली

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2024 (19:17 IST)
Nepal mayor's missing daughter found in hotel : नेपाल के महापौर की बेटी के गोवा में लापता होने की सूचना दिए जाने के 2 दिन बाद बुधवार को उसके यहां एक होटल में होने का पता चला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरती हमाल 25 मार्च को जिस जगह से लापता हुई थी वहां से 20 किलोमीटर दूर स्थित चोपडेम गांव के होटल में मिली।
 
ध्यान केंद्र से हुई थी लापता : पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमाल एक महीने पहले उत्तर गोवा में मांद्रेम के निकट ओशो के ध्यान केंद्र में आई थी और यहीं से उसके लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद केंद्र के प्रबंधन ने इस संबंध में मांद्रेम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ALSO READ: लापता बच्चों की तलाश में आधुनिक प्रौद्योगिकी का करें इस्तेमाल : दिल्‍ली हाईकोर्ट
उन्होंने बताया कि लापता होने से पहले उसे आखिरी बार 25 मार्च को सिओलिम में देखा गया था। अधिकारी ने बताया कि उसका पता लगाने के लिए पूरे राज्य में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा कि जब उन्होंने आखिरी बार उसे देखा था तो वह पूरी तरह होशो-हवास में थी।
ALSO READ: गोवा में समुद्र तटों पर बनी 'कुटिया' में मछली-चावल परोसना अनिवार्य
उन्होंने बताया कि पुलिस ने राज्य के काणकोण स्थित ओशो के एक अन्य केंद्र में उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने कहा कि वह अक्सर गोवा आती रहती है। वह अपना फोन ओशो के ध्यान केंद्र में ही भूल गई थी जिससे तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसका पता नहीं लगाया जा सका।
 
पिता ने तलाश के लिए की थी मदद की अपील : अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस ने उत्तरी गोवा के पेरनेम तथा मांद्रेम इलाकों में और उसके आसपास के सभी होटलों की तलाशी ली। उन्होंने कहा कि बुधवार को हमाल अपनी दो अन्य दोस्त के साथ चोपडेम गांव में स्थित होटल में मिली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसके बयान दर्ज कर रही है और उसके परिवार के सदस्य भी गोवा पहुंच चुके हैं। हमाल के पिता ने हाल में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी बेटी की तलाश के लिए लोगों से मदद की अपील की थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख