• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. ND Tiwari suffers stroke, hospitalised
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (09:47 IST)

एनडी तिवारी को मस्तिष्काघात, अस्पताल में भर्ती

ND Tiwari
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को मस्तिष्काघात के बाद बुधवार को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी ने यह जानकारी दी।
 
साकेत के मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि तिवारी (91) की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी है।
 
रोहित ने कहा कि उनके पिता सुबह यहां अपने घर पर चाय पीते समय बेहोश हो गए थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत के ‘कोल्ड स्टार्ट’ के जवाब में पाक ने बनाए परमाणु हथियार