dharma sangrah
✕

झारखंड में नक्सलियों का तांडव, लोडर और डंपर में आग लगाकर की जमकर गोलीबारी

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (12:50 IST)
चतरा। झारखंड के चतरा जिले की कोल नगरी पिपरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बचरा रेलवे साइडिंग में गुरुवार की देर रात पहुंचे एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। उन्होंने कोयला लोडिंग में लगे एक लोडर व दो डंपर को भी आग के हवाले कर दिया।
 
चतरा जिले के टंडवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष सत्यम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उग्रवादियों ने रेलवे साइडिंग पहुंचते ही ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।
 
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनते ही बचरा साइडिंग में कार्यरत सीसीएलकर्मी व असंगठित मजदूर मौके से भाग खड़े हुए, जिसके बाद उग्रवादियों ने कोयले की भराई के लिए मौके पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
 
घटना की सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं सीसीएलकर्मी काफी डरे और सहमे हुए हैं।
 
नक्सलियों के तांडव की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा और एएसपी अभियान निगम प्रसाद भी घटनास्थल के लिये रवाना हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने भी पुष्टि की कि वाहनों के फूंके जाने की जानकारी मिली है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
 
स्थानीय सूत्रों ने दावा किया है कि घटना को पीएलएफआई (PLFI) के नक्सलियों ने अंजाम दिया क्योंकि पूर्व में भी इन्होंने इस रेलवे साइडिंग के कांटा घर पर बम फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख