Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश को नया ठिकाना बनाने की कोशिश में नक्सली, बालाघाट में मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (09:57 IST)
भोपाल। नक्सली अब मध्यप्रदेश को अपना ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सूबे में एक बार फिर नक्सल गतिविधियां धीमे-धीमे बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने जहां नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के शक में भोपाल से एक संदिग्ध दंपति को गिरफ्तार किया, वहीं बुधवार को बालाघाट में पुलिस ने मुठभेड़ में 2 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया।
 
डीजीपी वीके सिंह ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें 2 इनामी नक्सलियों को पुलिस टीम ने मार गिराया। मृतक नक्सलियों की पहचान अशोक और महिला नक्सली की पहचान नेंदे के रूप में हुई है। मारे गए नक्सली एरिया कमांडर थे, जिन पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश मिलाकर 14 लाख रुपए का इनाम था।
मध्यप्रदेश की सीमा पर काफी लंबे समय बाद पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में किसी नक्सली को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के बाद 10 नक्सली मौके से फरार होने में सफल रहे। डीजीपी वीके सिंह ने माना कि नक्सलियों का मूवमेंट मध्यप्रदेश में काफी बढ़ रहा है और पुलिस को अब तक बालाघाट, मंडला में नक्सली मूवमेंट की सूचना मिल रही थी लेकिन अब नक्सली डिंडौरी और अमरकंटक की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस नक्सलियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। डीजीपी ने मुठभेड़ में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की। 
 
गिरफ्तार नक्सली दंपति से नहीं जुड़े तार : डीजीपी वीके सिंह ने बालाघाट में हुई मुठभेड़ के तार भोपाल से गिरफ्तार नक्सली दंपति से जुड़े होने से इंकार कर दिया। डीजीपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर बरीकी से नजर रख रही है। पुलिस लंबे समय से दंपति के पूरे मूवमेंट पर नजर रख रही थी।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख