Hanuman Chalisa

कांग्रेस को अब गोवा में मिला जोर का झटका, 15 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल

Updated: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (09:23 IST)
पणजी। गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों ने सत्तारुढ़ भाजपा में विलय का फैसला किया है। सूबे में कांग्रेस के 15 विधायक हैं, जिसमें से 10 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर से मुलाकात करके भाजपा में विलय की घोषणा की। बागी रुख अपनाने वाले विधायकों में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर भी शामिल हैं। आज सभी बागी विधायक भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे
 
भाजपा में विलय को लेकर गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकात कावलेकर ने कहा, दो तिहाई बहुमत होने के बाद हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने आए हैं। साल 2017 के चुनाव में दूसरी बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई। गोवा में कांग्रेस के पूर्व सीएम पार्टी के लोगों को जोड़कर नहीं रख पा रहे हैं, जिससे हमारे विधायक भी काफी नाराज़ हुए हैं।
 
चंद्रकात कावलेकर ने आगे कहा, विपक्ष का नेता होने के नाते मुझे भी इस बात से काफी परेशानी थी। हम सभी अपनी मर्ज़ी से भाजपा में शामिल हुए हैं, क्योंकि हमें भी पता था कि विपक्ष में रहकर हम अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर सकते।
 
वहीं इस पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, विपक्षी नेता के साथ 10 कांग्रेस विधायकों ने भाजपा में विलय किया है। भाजपा की ताकत अब बढ़कर 27 हो गई है। वे राज्य और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए हमारे साथ आए हैं। उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी है, वे बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं।
 
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 17, कांग्रेस के 15, जीपीएफ के 3, एमजीपी का एक, एनसीपी के दो और 2 निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में विलय की घोषणा के बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 27 हो गई है। कांग्रेस के विधायकों के विलय के बाद विधानसभा में पार्टी विधायकों की संख्या मात्र 5 रह गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख