Dhanteras
✕

यमुनानगर की सभा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस शासन में देश ने ब्लैकआउट देखा, अब बिजली का निर्यात हो रहा

Updated: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (15:26 IST)
Narendra Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि 2014 से पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी तो 'ब्लैकआउट' (blackout) (बिजली गुल होने) की स्थिति थी लेकिन पिछले एक दशक में भारत का बिजली उत्पादन दोगुना हो गया है। मोदी ने यहां दीनबंधु छोटू राम ताप विद्युत संयंत्र में 800 मेगावॉट की अत्याधुनिक ताप विद्युत इकाई की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य भाजपा की 'डबल इंजन सरकार' की 'डबल स्पीड' देख रहा है।ALSO READ: कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई, आबंडेकर जयंती पर बोले PM मोदी
 
'संपीड़ित जैव गैस' (सीबीजी) संयंत्र की आधारशिला रखी : यह ताप विद्युत इकाई 233 एकड़ में फैली है और इसके लगभग 8,470 करोड़ रुपए की लागत से मार्च 2029 तक चालू होने की उम्मीद है। इससे हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को काफी बढ़ावा मिलेगा और पूरे राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। 'गोबरधन' (गैल्वेनाइजिंग आर्गेनिक बायो एग्रो रिसोर्सेज धन) के विजन को आगे बढ़ाते हुए मोदी ने यहां मुकरबपुर में एक 'संपीड़ित जैव गैस' (सीबीजी) संयंत्र की आधारशिला भी रखी।
रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी डिजिटल उद्घाटन : ताप विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा हो जाएगा : इस संबंध में पूर्व में जारी एक बयान के अनुसार ताप विद्युत संयंत्र का निर्माण कार्य 2027 तक पूरा हो जाएगा और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए प्रभावी जैविक अपशिष्ट प्रबंधन में मदद मिलेगी।

मोदी ने यहां से भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 1,070 करोड़ रुपए की लागत वाली 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना का भी डिजिटल उद्घाटन किया। बाईपास से रेवाड़ी शहर में भीड़भाड़ कम होगी, दिल्ली-नारनौल यात्रा का समय 1 घंटे कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख