dharma sangrah
✕

मोदी लापता, जाने वो कौनसा देश जहां तुम चले गए...

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (16:06 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ अज्ञात लोगों ने उनके लापता होने संबंधी पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टर की बात सामने आने पर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
 
पोस्टर वाराणसी के प्रमुख स्थानों पर चिपकाए गए हैं। सबसे ऊपर नरेन्द्र मोदी का फोटो लगा हुआ है। उसके नीचे बड़े अक्षरों में लापता वाराणसी सांसद लिखा हुआ है। इसके साथ ही 'जाने वो कौनसा देश जहां तुम चले गए...' भी लिखा हुआ है। पोस्टर में इसका उल्लेख नहीं है कि यह किसने लगाया है, लेकिन निवेदक के सामने लाचार, बेबस एवं हताश काशीवासी लिखा हुआ है। 
 
हालांकि जैसे ही पुलिस और प्रशासन को पोस्टर लगाने जाने की सूचना मिली, रात में ही सभी पोस्टरों को हटा दिया गया।  इन पोस्टरों में यह भी लिखा है कि मोदी का पता नहीं लगने पर मजबूरन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को काशीवासी मजबूर होंगे। पोस्टर किसने लगाए हैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
 
प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस से जुड़े कुछ लोग दबी जुबान में मान रहे हैं कि यह किसी राजनीतिक विरोधी की साजिश हो सकती है। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख