Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हे भगवान! गधों ने चुराई कार, और...

शनिवार, 19 अगस्त 2017 (15:43 IST)
क्या गधों को लग्‍जरी कारों की जरूरत होती है और क्या वे इनकी सवारी भी करते हैं? लेकिन फिर भी दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने कुछ गधों को पकड़ा है। इन पर कार चुराने का आरोप है।
 
दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने गधों को लक्जरी कार नदी पार कर करके जिम्बाब्‍बे में तस्करी करके ले जाते हुए पकड़ा है। तस्करी की यह कोशिश नाकाम कर दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस का कहना है कि पुलिस के हमले को देख कर कार तस्करी करने वाले 'संदिग्ध चोर' जिम्बाब्वे की ओर फरार हो गए। 
 
पिछले साल दिसंबर में डरबन शहर से चोरी करके एक कार को इसी नदी से बरामद  किया गया था। इस कार को भी गधों की मदद से नदी पार ले जाया गया था। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
 
लेकिन अभी तक पता नहीं चला है कि इस अनूठे तरीके से कार तस्‍करी कौन सा आपराधिक गिरोह कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मर्सिडीज बेंज सी-220  कार लंपोपो नदी से बरामद की गई है। 
 
घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि चोर नदी से वाहन को निकालने के लिए गधों का इस्तेमाल कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई, जब गधों की मदद से गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला जा रहा था। 
 
एक अनुमान के अनुसार आधुनिक वाहनों में ट्रैकिंग उपकरण लगा होता है। वाहन को स्टार्ट किया जाए तो सैटेलाइट की मदद से कार को ट्रैक किया जा सकता है। इसी से बचने के लिए गधों की मदद ली जा रही है।  

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

PM मोदी आज गुजरात में करेंगे 7,500 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के आरोप से मचा हड़कंप, BKTC अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक चली गोली, पीएसी जवान की कार्बाइन से 3 लोग घायल

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शुरू, ताबूत देख रो पड़े गालीबाफ और अराघची

अगला लेख