dharma sangrah

नरेन्द्र मोदी को भरपूर मिला 'बाबा काशी विश्वनाथ' का आशीर्वाद

Updated: गुरुवार, 23 मई 2019 (22:36 IST)
वाराणसी। देशभर में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी पूरी तरह से मोदीमय हो गया है और स्थानीय लोगों का कहना है कि मोदी को बाबा काशी विश्वनाथ और काशी के कोतवाल-काल भैरव का आशीर्वाद पुन: प्राप्त हुआ है।
 
दशाश्वमेध घाट स्थित बनारस साड़ी फैक्टरी के मालिक श्याम कुमार पांडेय ने कहा कि मोदी को बाबा काशी विश्वनाथ, काशी के कोतवाल कालभैरव और मां गंगा का आशीर्वाद पुन: प्राप्त हुआ है। वैसे तो प्रियंका और अखिलेश भी काशी विश्वनाथ बाबा का आशीर्वाद लेने आए थे, लेकिन उन्हें आशीर्वाद मिला नहीं, क्योंकि ये लोग मोदी की देखा-देखी आए थे।
 
मोदी सरकार के 'स्वच्छता अभियान' पर उन्होंने कहा कि बनारस में पान खाने की सदियों से परंपरा रही है और यहां करीब 80 प्रतिशत नागरिक पान खाते हैं लेकिन मोदी के इस अभियान का लोगों पर सकारात्मक असर हुआ है।
 
दशाश्वमेध चितरंजन पार्क पर विजय जुलूस का नेतृत्व कर रहे दशाश्वमेध व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश तुलस्यान ने कहा कि बनारस में मोदी की जीत सुनिश्चित थी, क्योंकि मोदी ने बनारस के लिए और पूरे देश में जो काम किया है, वह पहले कभी नहीं हुआ।
 
कमच्छा से दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लेने आईं शालिनी सिंह ने नरेन्द्र मोदी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि हम सभी चाहते थे कि मोदीजी ही जीतें, क्योंकि बनारस के लिए उन्होंने जो काम किया है, वह साफ दिखाई देता है। पहले जब हम दिल्ली-मुंबई से घूमकर आते थे तो लगता था कि हम गांव में आ गए हैं, लेकिन अब हमें बनारसी होने पर गर्व होता है।
 
ढोल-ताशे की आवाज और मोदी-मोदी के नारे के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगों, बुजुर्गों... सभी ने मोदीजी के काम पर उन्हें भारी बहुमत से जिताने का काम किया है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने जिस प्रकार से समाज के सभी वर्गों का विकास किया है, उससे जातिवाद की राजनीति करने वालों का सफाया हुआ है, वहीं ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों के पास विरोध करने के सिवाय कुछ बचा नहीं है।
 
सिगरा रोड स्थित बैजू भइया तांबुल भंडार पर पान खाने पहुंचे मनोज मिश्रा ने कहा कि इस बार लोगों ने विकास के नाम पर वोट किया है, न कि जाति के नाम पर। विपक्ष द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी करना आसान नहीं है। 5 लोगों के हस्ताक्षर होते हैं। पार्टी के लोग पहरेदारी करते हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इन नेताओं को शर्म नहीं आती।
 
कांग्रेस समर्थक समाजसेवी कौशल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार व शिक्षा जैसे मुद्दों को राष्ट्रवाद में उलझा दिया और पूरा देश राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उलझ गया। अब मोदी विपक्षी पार्टियों के नेताओं की खटिया खड़ी करेंगे यह तय है, क्योंकि चुनाव के दौरान कई सीमाएं पार हो गईं।
 
शाम तक देशभर में मोदी सरकार के दोबारा बनने की तस्वीर साफ होने के साथ वाराणसी के गोदौलिया, सिगरा, पांडेयपुर, चौकाघाट, रवीन्द्रपुरी, लंका सहित प्रमुख इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला।
 
वाराणसी संसदीय सीट पर नरेन्द्र मोदी अपनी निकट प्रतिद्वंद्वी शालिनी यादव (सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार) से 4,79, 505 मतों से विजयी घोषित हुए। पिछले 2014 के आम चुनावों में मोदी 3,71,784 मतों के अंतर से जीते थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख