dharma sangrah

शंभूलाल रेगर ने जेल से बनाया हेट वीडियो

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (13:22 IST)
जयपुर। राजसमंद के लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल रेगर ने जेल ही एक नया वीडियो बना दिया है। इसमें वह अपनी जान को खतरा बता रहा है। खास बात यह कि शंभू इस समय जोधपुर की हाई सिक्योरिटी जेल में है और यह वीडियो जेल से ही आया है।

ऐसे में जेल की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में शंभू कह रहा है कि वैसे तो जेल प्रशासन ने उसे काफी सुरक्षित सैल में रखा हुआ था, लेकिन पिछले कुछ दिन पश्चिम बंगाल से कोई वासुदेव नाम का आदमी उसकी सैल में आया है और उसकी गतिविधियों को देखते हुए मुझे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने जेल में तलाशी अभियान चलाया तो यहां कैदियों के पास एक दर्जन ने ज्यादा मोबाइल मिले। इस बीच शंभू की सुरक्षा भी बढाई गई है। शंभू ने कुछ समय पहले राजसमंद में अफराजुल नाम के एक व्यक्ति को जलाकर मार दिया था और इसका लाइव वीडियो बना कर वायरल किया था। उसने इसे लव जिहाद के विरोध का नाम दिया था, लेकिन बाद में सामने आया कि उसकी अफराजुल से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थी। इस वीडियो पर जेल अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

बिहार में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Weather Update: 25 राज्यों में झमाझम बारिश, 12 सितंबर को भी जारी रहेगा मानसून का दौर, जानें अपने राज्य का हाल

अगला लेख