1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Murder of Maulana by entering the mosque in Ajmer

अजमेर में नकाबपोशों ने की मौलाना की हत्या, मस्जिद में किया लाठियों से हमला

Murder of Maulana by entering the mosque in Ajmer
Murder of Maulana by entering the mosque in Ajmer : राजस्थान के अजमेर जिले में एक मस्जिद के मौलाना की 3 नकाबपोश लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के समय मस्जिद में 6 बच्चे भी मौजूद थे। नकाबपोश लोगों ने बच्चों को धमकाया और मोबाइल फोन छीन लिए ताकि कोई भी घटना के बारे में किसी को जानकारी न दे सके। बदमाशों के भागने के बाद बच्चों ने स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे रामगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में हुई जब तीन नकाबपोश लोग मस्जिद में घुस गए और मौलाना मोहम्मद माहिर (30) पर लाठियों से हमला कर दिया।
उसने बताया कि घटना के समय मस्जिद में छह बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि उन तीन लोगों ने बच्चों को धमकाया और मोबाइल फोन छीन लिए ताकि कोई भी घटना के बारे में किसी को जानकारी न दे सके। बदमाशों के भागने के बाद बच्चों ने स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी।
थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि मौलाना का शव कल उत्तर प्रदेश से आए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौलाना माहिर मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CBSE Board Result 2024 : जानिए कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट