sundarkand

युवक ने मां के साथ अवैध संबंध पर की दोस्त की हत्या

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (15:43 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में उनुकोटि जिले के तरुणिनगर में एक युवक ने अपनी मां के साथ कथित अवैध संबंध रखने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी।
 
 
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को कल शाम जंगल में एक युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान उसी गांव के विप्लव देव (18) के रूप में की गयी। शव बरामद होने के कुछ ही घंटों बाद मृतक के दोस्त विशाल मालाकार (19) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
 
 
आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने रविवार को अपने घर में काली पूजा के दौरान विप्लव के साथ शराब पी। बाद में उसने अपनी मां के साथ अवैध संबंध रखने के कारण उसकी हत्या कर दी।
 
 
उसने बताया कि उसे और आसपास के लोगों को अवैध संबंध में बारे में पहले से जानकारी थी। उसे हाल में इसी वजह से सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। विशाल ने पुलिस को बताया कि उसने विप्लव की हत्या करने के बाद उसका शव बांस के जंगलों में फेंक दिया। (वार्ता) 
 

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, उत्पादन और बिक्री पर रोक, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

Tata Sons में बड़ा बदलाव: चंद्रशेखरन का चेयरमैन पद से इस्तीफा, टाटा ट्रस्ट्स से मतभेद के बीच आया फैसला

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा: सरकार ने लगाया 60 पैसे प्रति लीटर विधवा-अनाथ सेस, जानें नई कीमत

LIVE: संसद में नहीं थमा घमासान, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

सूर्य ग्रहण से पहले कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 250 की मौत और 3000 लापता; 21 आफ्टरशॉक से दहशत

अगला लेख