ganesh chaturthi

मुंबई के आरटीओ कार्यालय में आग, दस्तावेज और कम्प्यूटर जलकर खाक

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (17:31 IST)
मुंबई। मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में रविवार को आग लग गई जिससे इस हादसे में सैकड़ों दस्तावेज और अन्य वस्तुएं क्षत्तिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके में स्थित इस कार्यालय में रविवार सुबह आग लग गई। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में 3 घंटे का समय लग गया।
 
 
दमकल विभाग ने बयान जारी कर बताया कि इस आग से बिजली की वायरिंग, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज, फर्नीचर, कम्प्यूटर्स, प्रिंटर्स और अन्य सामान के अलावा 15 से 20 केबिन जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि लाइसेंस विभाग के विभिन्न दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
 
उन्होंने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मिली। इसके बाद 8 दमकल गाड़ियां तथा 2 जल टैंकर मौके पर भेजे गए। आग पर लगभग 8 बजकर 10 मिनट पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है और आरटीओ के अधिकारी आग के कारण हुई क्षति का आकलन करने में जुट गए हैं। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख