Govardhan puja
✕

अब आसमान में भी दिखेगी मोदी-राहुल की सियासी प्रतिद्वंद्विता

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (17:22 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सियासी प्रतिद्वंद्विता स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में नजर आएगी जब दोनों नेताओं के चित्रों वाली पतंगें एक-दूसरे से जम कर पेंच लड़ाने के लिए कभी तो ऊंची उड़ान भरेंगीं और कभी अचानक गोता लगाएंगी। 
 
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी स्वतंत्रता दिवस होगा। लिहाजा देश के गर्म सियासी तापमान का खुमार पतंगों पर भी पड़ा है। मोदी और राहुल के चित्र वाली पतंगें बाजार में छाई हुई हैं।
 
देश में, खासकर उत्तर भारत में 15 अगस्त को पतंगबाजी की रवायत रही है। इस दिन लोग अपने घरों की छतों और पार्कों से दिन भर पतंगबाजी करते हैं। 
 
राजनेताओं के अलावा बाजार में सरकार की योजनाओं की, बॉलीवुड अभिनेता एवं अभिनेत्रियों, फिल्मों, कार्टूनों, तिरंगा आदि की तस्वीर वाली पतंगें भी हैं।
 
पुरानी दिल्ली के लाल कुआं में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल पतंग बाजार लगता है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से पतंग विक्रेता आते हैं। 
 
यहां पतंग का कारोबार करने वाले मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि कई साल बाद, इस दफा नेताओं की तस्वीर वाली पतंगें बाजार में आई हैं। इससे पहले 2014 में मोदी-ओबामा और वसुंधरा की तस्वीर वाली पतंगें आई थीं। बीते कुछ सालों से सिर्फ फिल्मों और सिने जगत के कलाकारों के चित्रों वाली पतंगें ही बाजार में आ रही थीं।
 
उन्होंने बताया कि बाजार में उम्मीद से विपरीत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर वाली पतंग नहीं है।
 
शब्बीर ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के चित्रों वाली दो तरह की पतंगे ही अब तक बाजार में आई हैं। पहली पतंग में ‘मोदी और राहुल’ की तस्वीर है जिस पर अंग्रेजी में ‘वी’ और हिन्दी में ‘किस में कितना है दम’ लिखा है। वहीं दूसरी पतंग पर भी मोदी और राहुल की फोटो है और उस पर बीच में हिन्दी में ‘महासंग्राम’ लिखा है। 
 
उन्होंने बताया कि एक पतंग पर सिर्फ मोदी की तस्वीर के साथ लाल किले और तिरंगे की तस्वीर है और इस पर हिन्दी में ‘नई सोच, नई उम्मीद’ लिखा है। 
 
पतंग कारोबारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिस तरह का माहौल देश में होता है उसी तरह की पतंगें बाजार में आती हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस बार मोदी और राहुल गांधी की तस्वीर वाली नई पतंगें आई हैं। इसके अलावा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा लिखी पतंगें भी है।
 
उन्होंने बताया कि मोदी और राहुल गांधी की तस्वीर वाली बड़ी पतंग की कीमत 12 रुपये है जबकि छोटी पतंग पांच रूपये की है। 
 
अन्य पतंग व्यापारी मोहम्मद आमिर ने बताया कि बाजार में, सलमान खान, आमिर खान, शाहरूख खान, दीपिका पाडुकोण, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर आदि के चित्रों वाली पतंगें भी हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए कार्टून पतंगें हैं जैसे छोटा भीम, डोरीमोन, शिजुका आदि के चित्र वाली पतंगें हैं।
 
दुकानदार ने बताया कि पतंग उड़ाने के लिए दो तरह की डोर इस्तेमाल की जाती है। एक डोर सादी, सफेद रंग की होती है जिसमें कुछ नहीं लगा होता। जबकि पतंगों को काटने के लिए या पेंच लड़ाने के लिए सादी डोर में आगे मांझा लगाया जाता है।
 
मांझा बरेली का अच्छा होता है। बाजार में अलग अलग गुणवत्ता और किस्म का मांझा मौजूद है। इसकी एक रील (करीब 900 मीटर डोर की) चरखी 70 रुपए से 150 रुपए में मिल रही है। (भाषा) 
 
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख