Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में चार्टर्ड विमान गिरा, पांच लोगों की मौत, बिल्डिंग में आग लगी

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (15:25 IST)
मुंबई। मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके घाटकोपर में सर्वोदय नगर के निकट गुरुवार को एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जहां विमान गिरा वहां इमारत में आग भी लग गई।  
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मृतकों में दो पायलट, दो इंजीनियर और एक राहगीर शामिल है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विमान ने जुहू रनवे से 1 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी थी, लेकिन यह 1 बजकर 16 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की कुल क्षमता 12 लोगों की थी। इसमें चार लोग सवार थे। मृतकों में पायलट मारिया कुबेर, को-पायलट प्रदीप राजपूत, टेक्नीशियन सुरभि और मनीष पांडे शामिल हैं। ये चारों लोग विमान में सवार थे।

पुलिस ने बताया कि 12 सीटर किंग एयर C90 विमान ने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी जो घाटकोपर के जागृति नगर इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे की जांच के लिए DGCA की टीम मौके पर जाकर मुआयना किया। 

 
पहले खबर आई थी कि यह विमान उत्तर प्रदेश सरकार का है, लेकिन इसे कुछ साल पहले मुंबई की यूवाई एविएशन को बेच दिया गया था। 

जानकारी के मुताबिक विमान हादसे में मारे गए लोगों के शवों को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी हॉस्पिटल में ले जाया गया। हादसे के बाद लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और कई वॉटर टैंकरों को भेजा गया। पुलिस ने इलाके को खाली करा लिया। 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख