dharma sangrah

पीएम मोदी के दौरे से पहले मुंबई में उड़ाया ड्रोन, बिल्डर के खिलाफ केस

Updated: शुक्रवार, 17 जून 2022 (12:06 IST)
मुंबई। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले शहर में ड्रोन उड़ाते समय कुछ नियमों के उल्लंघन के आरोप में दक्षिण मुंबई के एक प्रमुख बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना सोमवार को पेडर रोड इलाके में हुई।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री मोदी अगले दिन पेडर रोड के रास्ते शहर के बांद्रा कुर्ला परिसर जाने वाले थे, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से पूरी सड़क का निरीक्षण किया था। एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सोमवार को सूचित किया कि उसने इलाके में एक ड्रोन उड़ते देखा था।
 
उन्होंने कहा कि इस बारे में सूचना मिलने के बाद, गामदेवी थाने के अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की कि इस गतिविधि में कौन शामिल था। बाद में, यह पाया गया कि दक्षिण मुंबई में एक प्रमुख बिल्डर ने जमीन के एक भूखंड के मानचित्रण और विज्ञापन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर ने ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति मांगी थी और पुलिस ने उसे इसके लिए मंजूरी दे दी थी, लेकिन उसने ड्रोन उड़ाते समय कुछ शर्तों का उल्लंघन किया।
 
उन्होंने बताया कि ड्रोन के बारे में पता चलने के बाद, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि शहर की पुलिस ने सुरक्षा उपाय के तौर पर ड्रोन रोधी बंदूकें भी तैयार रखी थीं।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस आदेश का उल्लंघन करने के कारण बिल्डर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख