dharma sangrah
✕

आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर सियासी बवाल, निशाने पर शिवसेना और भाजपा

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (15:40 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में विपक्षी दल राकांपा और कांग्रेस ने शनिवार को शिवसेना और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारुढ़ दल आरे कॉलोनी में पेड़ों को कटने से बचाने में नाकाम रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने युवा सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि शुक्रवार रात जब पेड़ों की कटाई शुरू हुई तो 'फर्जी पर्यावरण प्रेमी' कहां थे।

राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने ट्वीट किया, आरे में पेड़ों की कटाई कुछ नहीं बल्कि मुंबई वासियों को लाचार बनाकर चोट पहुंचाना है। शिवसेना पिछले 25 साल से इस परेशानी का कारण बनी हुई है। अब, वे भाजपा के साथ गठबंधन करके आम मुंबई वासियों को तकलीफ दे रहे हैं।

दरअसल, उच्च न्यायालय ने उत्तरी मुंबई में हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में पार्किंग बनाने के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं की याचिकाएं खारिज कर दी थीं, जिसके बाद मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने शुक्रवार देर रात पेड़ों की कटाई शुरू कर की।
ALSO READ: मेट्रो कार शेड के लिए मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई, विरोध के बाद धारा 144 लागू
मलिक ने ठाकरे और भाजपा को टैग करते हुए लिखा, कहां हैं वे पर्यावरण प्रेमी जो पेड़ों की कटाई के बीच प्लास्टिक पर प्रतिबंध का समर्थन कर रहे हैं। राकांपा के एक और नेता धनंजय मुंडे ने पेड़ों की हत्या की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर इसके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज़ को दबाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर कांग्रेस ने शिवसेना से पूछा कि क्या उसके लिए भाजपा के साथ गठबंधन, पेड़ों को बचाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट किया, शिवसेना यही समय है। आप सरकार में हैं, इसे बंद करा सकते हैं। क्या महायुति (महागठबंधन) पेड़ों के बड़े नुकसान से अधिक महत्वपूर्ण है? सावंत ने ठाकरे पर हमला करते हुए पूछा, केम छो आरेफॉरेस्ट। दरअसल आदित्य ठाकरे ने वर्ली इलाके में बैनर लगाए हैं, जिस पर लिखा है केम छो वर्ली?
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख