dharma sangrah
✕

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2 अवैध इमारतों को विस्फोट से उड़ाया, देखें वीडियो

Updated: शनिवार, 11 जनवरी 2020 (15:21 IST)
कोच्चि। कोच्चि के मरदु नगरपालिका क्षेत्र में बनी 4 इमारतों को ढहाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अधिकारियों ने शनिवार को लागू कर दिया और नियंत्रित विस्फोट से 2 अवैध अपार्टमेंट परिसरों को ध्वस्त कर दिया।
 
पहले अवैध परिसर ‘होली फेथ एच 20’ को सुबह 11.18 बजे ढहाया गया। इसके कुछ ही मिनट बाद अल्फा सेरेने अपार्टमेंट के टॉवरों को ध्वस्त कर दिया गया। इनके गिराए जाने से वहां चारों तरफ धूल भर गई।
ALSO READ: कश्मीर में पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बैन पर विचार करे सरकार
हजारों लोग इमारत ढहाए जाने के वक्त वहां मौजूद थे और इस पूरे घटनाक्रम को देखा। दोनों अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को आज सुबह इनके विध्वंस से कुछ घंटे पहले बाहर निकाल लिया गया था। एर्नाकुलम जिला कलेक्टर द्वारा घोषित निषेधाज्ञा दोनों आवासीय परिसरों के निकासी क्षेत्र में सुबह 8 बजे लागू हुई।
 
रविवार को 2 अन्य अपार्टमेंट परिसरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। शीर्ष अदालत ने तटीय विनियमन क्षेत्र के मानदंडों के उल्लंघन को लेकर इन परिसरों को अवैध ठहराया था और इन्हें गिराने का आदेश दिया था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख