शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mukhtar Ansari shifted from Banda jail to Lucknow amid tight security
Written By
Last Modified: सोमवार, 28 मार्च 2022 (12:12 IST)

कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को किया लखनऊ शिफ्ट, जानिए क्या है मामला...

कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से मुख्तार अंसारी को किया लखनऊ शिफ्ट, जानिए क्या है मामला... - Mukhtar Ansari shifted from Banda jail to Lucknow amid tight security
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर अवैध निर्माण के आरोप में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को हजरतगंज में जालसाजी, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों की सुनवाई के लिए आज लखनऊ शिफ्ट किया गया है।कोर्ट ने हाजिरी माफी को निरस्त कर आज पेश होने का आदेश दिया था।

खबरों के अनुसार, 2 दर्जन से अधिक मामलों के आरोपित बाहुबली मुख्तार अंसारी की आज अदालत में पेशी है। वर्ष 2021 में मुख्तार अंसारी व उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

लेखपाल ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिस भूमि पर मुख्तार अंसारी और उनके बेटों का कब्जा था, वह मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज थी, लेकिन वसीम के पाकिस्तान चले जाने के बाद यह संपत्ति शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज हो गई थी। 
ये भी पढ़ें
उम्र महज 12 साल, 2 साल तक टेंट में गुजारी रातें, जुटाए 7 करोड़, मिला ‘ब्रिटिश एम्पायर मेडल’