Hanuman Chalisa

उत्तरप्रदेश में अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़

शनिवार, 31 मार्च 2018 (12:20 IST)
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने शनिवार को सिविल लाइंस इलाके में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करने का दावा किया और हथियार तथा गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है।
 
एसपी (शहर) ओमवीर सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि 2 अन्य व्यक्ति फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उस अवैध फैक्टरी के पास के खेतों से 17 बैरल पिस्तौल, 1 बंदूक और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

मथुरा में भी अवैध हथियारों की फैक्टरी का पता चला : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को पुलिस ने बरसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी पकड़ी है।
 
पुलिस को जांच के दौरान 315 बोर की एक राइफल, एक देसी तमंचा और 15 कारतूस, 12 बोर की दो देसी बंदूक, 10 कारतूस और देसी शराब के 2200 पाउच मिले हैं।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, 'इस कार्यवाही में अली हुसैन, शब्बीर, अमर, संजीव तथा शेरसिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के कब्जे से एक टाटा 407 गाड़ी, दो मोटरसाइकिल तथा दो ट्रैक्टर भी बरामद किए हुए हैं। माना जा रहा है कि यह सभी वाहन चोरी के हैं।'
 
उन्होंने बताया, 'इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सभी वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों का परीक्षण कराया जा रहा है।' (भाषा)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

US-Iran Conflict: अमेरिकी हमलों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत, ईरान ने लगाए बड़े आरोप, खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले जारी

चांदीपुरा वायरस के खतरे के खिलाफ AMC मुस्तैद, अहमदाबाद में सघन निगरानी शुरू, आखिर क्या है यह वायरस

अगला लेख