ramcharitmanas

MPSC ने स्थगित की प्रारंभिक परीक्षा, नई तारीख की घोषणा की जाएगी

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (16:31 IST)
पुणे। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC)ने गुरुवार को कहा कि इसने 25 अगस्त को होने वाली महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। एमपीएससी ने कहा कि आगामी दिनों में नई तारीख (new date) की घोषणा की जाएगी।

ALSO READ: शरद पवार ने भी की MPSC परीक्षा स्थगित करने की मांग, किया आंदोलनरत अभ्यर्थियों का समर्थन
 
आयोग द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा की तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थी मंगलवार रात से ही पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उसी दिन लिपिक पदों के लिए भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (आईबीपीएस) परीक्षा भी है।

ALSO READ: MP Board 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी
 
एमपीएससी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज एक बैठक में महाराष्ट्र राजपत्रित सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। हालांकि प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी इस घोषणा से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे कृषि विभाग से 258 पदों को एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के दायरे में शामिल करने की अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख