Hanuman Chalisa
✕

Manipur: केंद्रीय बलों ने आंतरिक मणिपुर के सांसद को इंफाल घाटी के गांव का दौरा करने से रोका

Updated: सोमवार, 30 जून 2025 (13:01 IST)
Manipur news: आंतरिक मणिपुर (Inner Manipur) के सांसद अकोइजाम बिमोल अंगोमचा (Akoijam Bimol Angomcha) को केंद्रीय बलों ने इंफाल घाटी के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव का दौरा करने से रोक दिया जिसके बाद उन्होंने राज्य पर सांप्रदायिक ताकतों के समर्थन में एक काल्पनिक और असंवैधानिक रेखा, तथाकथित 'बफर जोन' सीमा बनाने का आरोप लगाया।
 
कांग्रेस सांसद अकोइजाम बिमोल अंगोमचा ने कहा कि वह रविवार को फोगाकचौ इखाई का दौरा करना चाहते थे, जो मेइती बहुल बिष्णुपुर जिले और कुकी बहुल चुराचांदपुर की सीमा पर स्थित एक बाहरी इलाका है और यह उनके निर्वाचन क्षेत्र में आता है।ALSO READ: मणिपुर में मिला हथियारों का जखीरा, 300 से ज्यादा राइफल बरामद
 
सांसद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर देर रात लिखे एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में मुझे बिष्णुपुर जिले के फोगाकचौ-इखाई माखा लेईकाई कीथेल (बाजार) जाने से रोक दिया गया, जो मेरे संसदीय क्षेत्र (आंतरिक मणिपुर) में आता है जबकि उस स्थान की सुरक्षा में भारतीय सेना सहित भारी सुरक्षा बल तैनात हैं।
 
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि अन्य समुदायों के आम नागरिकों (जैसे पंगल समुदाय) को मेरी आंखों के सामने उसी जगह से गुजरने दिया गया लेकिन मुझे एक सांसद को रोक दिया गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह दिखाता है कि राज्य में कैसे गुपचुप तरीक़ों से मणिपुर को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का काम किया जा रहा है। एक काल्पनिक और असंवैधानिक रेखा जिसे 'बफर जोन' कहा जा रहा है, खींचकर और लागू करके राज्य में सांप्रदायिक ताकतों को समर्थन दिया जा रहा है।ALSO READ: मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू
 
अकोइजाम ने कहा कि ईमानदार और दृढ़ प्रयासों से समस्या का समाधान होगा, न कि झूठ और सनकी दृष्टिकोण से। उन्होंने कहा कि सत्य, न्याय और शांति की जीत होनी चाहिए। फोगाकचौ-इखाई मणिपुर के उन इलाकों में से एक है, जहां 3 मई 2023 को जातीय हिंसा फैलने का सर्वाधिक असर हुआ था। अब फोगाकचौ-इखाई में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।ALSO READ: दो साल से जारी संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों की याद में मणिपुर बंद, जनजीवन प्रभावित
 
चुराचांदपुर जिले से आई हिंसक भीड़ ने फोगाकचौ-इखाई के समीतवर्ती तोरबुंग में 3 मई 2023 को कई मकानों में आग लगा दी थी जिसके बाद फोगाकचौ-इखाई के निवासी अन्यत्र चले गए थे। राज्य में मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा बढ़ती गई और 260 से अधिक लोगों की जान चली गई। हजारों की संख्या में लोग हिंसा की वजह से बेघर हो गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख