dharma sangrah
✕

दिल्ली में मां-बेटियों ने एकसाथ की खुदकुशी, इस कारण अवसाद में था परिवार...

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (14:58 IST)
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां ने अपनी ही 2 बेटियों के सा‍थ घर में सामूहिक खुदकुशी कर ली है। खबरों के अनुसार, घर का मुखिया यानी महिला के पति की कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार काफी अवसाद में था।

खबरों के अनुसार, पूरा मामला वसंत विहार के वसंत अपार्टमेंट का है। यहां फ्लैट के सभी खिड़की-दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस ने जब दरवाजे खोले तो पाया कि गैस सिलेंडर थोड़ा खुला हुआ था। माना जा रहा है कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई है।

खबरों के अनुसार, घर के मुखिया यानी महिला के पति की साल 2021 में अप्रैल में कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार काफी अवसाद में था।

पुलिस को घर में सुसाइड नोट भी मिले हैं। मृतक परिवार ने मरने से पहले दीवार पर एक नोट चिपका दिया था। सुसाइड नोट में लिखा था 'Too much deadly gas। दरवाजा खोलने के बाद माचिस या लाइटर न जलाएं, घर में काफी खतरनाक जहरीली गैस भरी हुई है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख