dharma sangrah

छात्रा को भगाने वाले आरोपी युवक के घर को भीड़ ने लगाई आग

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (19:08 IST)
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में दूसरे संप्रदाय की छात्रा को भगाकर ले जाने के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी बबलू खान के घर पर धावा बोल दिया और आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि युवती के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार बबलू खान उनकी बेटी को भगाकर ले गया था।
 
गौरतलब है कि मुरादाबाद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के गृह क्षेत्र ठाकुद्वारा सर्कल के भोजपुर क्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के दूसरे संप्रदाय के बबलू खान नामक युवक से प्रेम संबंध थे। छात्रा के परिजनों को युवक की गैरमजहबी युवती से मिल्लतदारी से सख्त ऐतराज था। इस बात को लेकर युवक के परिजनों से गांव की इज्जत का हवाला देकर शिकायत भी की गई, लेकिन युवक पर आरोप है कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और मनमानी पर उतारू रहता था।
 
बीती रात लगभग 11 बजे अचानक छात्रा के गायब होने से परिजनों में खलबली मच गई और युवती की तलाश शुरू कर दी। उसका कहीं पता नहीं चला तो आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक के घर में जमकर तोड़फोड़ की और बाद में आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि आगजनी के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। आगजनी के बाद गांव में तनाव हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। माहौल को गर्माता देखकर आरोपी युवक के परिजन बच्चों और महिलाओं के साथ खेतों के रास्ते गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
 
प्रेम-प्रसंग में गांव छोड़कर भागने वाले युवक-युवती ने महानगर के हिन्दू कॉलेज से बीए पास किया है। कॉलेज के समय से ही दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 1 साल पहले भी दोनों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन गांव वालों ने उस समय समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुटी है। (वार्ता)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख