biodatamaker
✕

राजनेता व मीडिया मेरा बयान गलत ढंग से पेश कर रहे हैं : कुमारस्वामी

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (18:47 IST)
बेंगुलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ राजनेता तथा मीडिया का एक धड़ा उत्तरी कर्नाटक को लेकर दिया गया उनका बयान गलत ढंग से पेश कर रहे हैं।
 
 
कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से यहां कहा कि हाल में चन्नपटना में मैंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बी. रमालू के उठाए इस मुद्दे का जिक्र किया था और सवाल किया था कि अलग राज्य के लिए पैसा कहां से लाएंगे? मैंने क्या गलत कहा था? लेकिन गत 1 सप्ताह से मीडिया का एक धड़ा इसे ऐसे प्रसारित कर रहा है, जैसे मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी है और मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर मुझे उत्तर कर्नाटक के लोगों के खिलाफ बताया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि मैं अखंड कर्नाटक के पक्ष में हूं लेकिन आप लोग इस तरह से प्रसारित कर रहे हैं कि मैं उत्तर कर्नाटक के विकास के खिलाफ हूं। मैं अलग राज्य के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता हूं। इस मुद्दे को विपक्षी राजनीतिज्ञों तथा मीडिया ने तैयार किया है। मैंने चन्नपटना में इस पर कुछ कहा था, तो विधानसभा में उत्तर कर्नाटक के लेकर रामलू के बयान को दोहराया था। मैंने हमेशा कहा है कि मैं अखंड कर्नाटक के पक्ष में हूं। अगर राज्य बंटता है और राज्य में कुछ गलत होता है, तो इसके लिए आप लोग (मीडिया) भी जिम्मेदार होंगे।
 
उन्होंने कहा कि मैंने कोप्पल में कभी किसानों पर आरोप नहीं लगाया, फिर भी उन्होंने विरोध किया। आप लोग मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं। आप लोगों को अपने बारे में आत्ममंथन करना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख