dharma sangrah
✕

मौसम पर अपडेट : उत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक, अगले 5 दिन होगी बारिश

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (12:12 IST)
लखनऊ। दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार को उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है जिसके चलते राजधानी लखनऊ के अलावा पूर्वांचल के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हवा के कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है और कई इलाकों में आज तेज रफ्तार हवाओं के साथ जोरदार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। आंधी-पानी का यह सिलसिला कम से कम अगले पांच दिनों तक जारी रहने के आसार हैं।
 
इस अवधि में पूरब के कई इलाकों में मध्यम से भारी बरसात का अनुमान है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।
 
लखनऊ में रविवार शाम घने बादलों ने अपना डेरा डाल दिया और गोमतीनगर समेत कई इलाकों में करीब दो घंटों तक जोरदार बरसात हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली और तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।
 
इस बीच एटा में जैथरा क्षेत्र के नगला परमसुख गांव में बारिश के चलते एक मकान का लिंटर गिरने से मां बेटी की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिंटल गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने इस आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उधर जौनपुर में बिजली गिरने तथा बलरामपुर में पहाड़ी नाले में डूबने से हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए योगी ने दिवंगतों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। (वार्ता) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख