biodatamaker
✕

मोहाली MMS कांड : धरना खत्म, 2 वॉर्डन सस्पेंड, 24 सितंबर तक यूनिवर्सिटी बंद

Updated: सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (11:15 IST)
पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन को छात्रों ने खत्म करने का फैसला किया है। इस बीच प्रदर्शनकारी छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी 6 दिन के लिए बंद रखने का ऐलान किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2 वॉर्डनों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के अनुसार, छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाए कि क्यों यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों को मान लिया है और इस पर सहमति बनी है कि धरना-प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही होस्टल वार्डन भी बदल दिए जाएंगे।

गिरफ्तार छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। इस मामले में छात्रों की 10 सदस्यीय कमेटी का गठन होगा, जिसे केस से जुड़े हर एक अपडेट दिए जाएंगे।पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे उस छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। युवक को गिरफ्तार कर उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर आरएस बावा ने कहा, ऐसी अफवाहें हैं कि लड़कियों ने आत्महत्या की है, जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा, हमारी बेटियां हमारा सम्मान हैं। मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

अगला लेख