Hanuman Chalisa

मोदी की 'चाय की दुकान' का होगा पर्यटन स्‍थल के रूप में रूपांतरण

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (19:50 IST)
वडनगर। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने बचपन में जिस गृहनगर वडनगर (गुजरात) में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे, अब उन्हीं की उसी चाय की दुकान को पर्यटन स्‍थल में तब्‍दील करने की तैयारी की जा रही है।

ALSO READ: हरियाणा का अर्णव देखेगा पीएम मोदी के साथ चंद्रयान 2 की लैंडिंग
 
हाल ही में वडनगर रेलवे स्‍टेशन पर जाकर केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पीएम मोदी की चाय की दुकान को देखा और उसे सहेजे जाने का निर्देश दिया। वे हाल में मोदी के गृहनगर गए थे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने उन जगहों की भी पहचान की जिन्हें कि आने वाले समय में विकसित किया जा सकता है।
 
स्‍टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर मौजूद दुकान के बारे में कहा जाता है कि मोदी बचपन में इसी दुकान पर चाय बेचने का काम किया करते थे। वे कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं। मणिशंकर अय्यर ने सन् 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी के चाय बेचने की बात पर चुटकी भी ली थी।
 
चुटकी लेते हुए अय्यर ने कहा था कि मोदी 21वीं सदी में कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे और अगर वे चाहें तो एआईसीसी अधिवेशन में चाय बेच सकते हैं। बीजेपी ने इसके बाद अय्यर के इसी बयान को लेकर 'चाय पे चर्चा' अभियान शुरू किया था और चुनाव में विजयश्री प्राप्त की थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख