dharma sangrah
✕

बिहार में मॉब लिंचिंग, 3 लोगों को पीटकर मार डाला

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (12:45 IST)
बिहार के सारण जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में भीड़ ने पशु चोरी के आरोप में 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
सारण के बनियापुर में लोगों ने पशु चोरी के संदेह मात्र पर शुक्रवार की सुबह तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोगों ने शक के आधार पर इन लोगों को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 
दरअसल, बीती रात पिकअप से आकर पालतू पशु चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों 3 लोगों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। इनका चौथा साथी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पीकअप गाड़ी जब्त कर और घटना की सूचना पुलिस को दी।
 
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया है और कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।
 
बकरा चोरी के आरोपियों को भीड़ ने पीटा : इससे पहले 18 जुलाई यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भी भीड़ ने बकरा चोरी करने के आरोप में तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी और उनकी मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

अगला लेख