Hanuman Chalisa

अलवर में गौ तस्करी के शक में एक शख्‍स की हत्या, वसुंधरा ने निंदा की

शनिवार, 21 जुलाई 2018 (11:51 IST)
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ में गौ तस्करी के आरोप में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरियाणा के कोलगांव के रहने वाले 28 वर्षीय अकबर खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक दो गायों को लेकर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। गायों को गौशाला भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
 
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पीएम मोदी ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने राज्य सरकारों से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उधर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
 
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अकबर उर्फ़ रकबर पुत्र सुलेमान अपने साथी के साथ गायों को लेकर लालामंडी रामगढ़ से पैदल जा रहे थे। तभी रास्ते में कथित गो रक्षकों के साथ ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान अकबर का एक साथी तो भाग निकला, लेकिन अकबर भीड़ के हत्थे चढ़ गया। 

 
सूचना के बाद पुलिस ने अकबर को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
 
पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर चिंता जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपना फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि कोई कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता है। देश को भीड़तंत्र बनने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने संसद को इस मामले पर सख्त कानून बनाने के लिए भी कहा था। इसके अलावा कोर्ट ने राज्य सरकारों को सख्त आदेश दिया है कि वह संविधान के अनुसार काम करें। 
 
 
राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि वह मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए चार हफ्ते के अंदर दिशा-निर्देश जारी करे। इस मसले को संसद भवन के अंदर भी उठाया गया था। जिसपर जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि वह घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं।
 
 
गौरतलब है कि अलवर में ही पिछले साल गौ रक्षकों की कथित भीड़ ने पहलू खान नाम के एक शख्स पर हमला कर दिया था। राजस्थान में गाय खरीदने के बाद हरियाणा जा रहे पहलू खान की इस हमले के दो दिन बाद मौत हो गई थी। डेयरी बिजनस करने वाले खान पर हमला करने के 6 आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी, जबकि 9 अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला चलाए जाने की बात कही थी। (एजेंसी)
 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे UP के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर

अगला लेख