dharma sangrah
✕

मदरसे में दो भाइयों से गंदा काम करने वाले मौलाना को दस साल की कैद

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (10:18 IST)
मदरसे में पढ़ने वाले दो मासूम भाइयों के साथ कुकर्म करने वाले मौलाना को 10 साल कैद की सजा मिली है। सोमवार को पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने मौलाना को दोषी करार दिया और सजा के साथ 50 हजार का जुर्माना देने को भी कहा। जुर्माने से मिलने वाली धनराशि में से 20-20 हजार दोनों पीड़ित बच्चों को देने का आदेश दिया गया है। 


खबरों के मुताबिक साहिबाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के दो बेटे मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। आरोप है कि मदरसे के मौलाना नदीम ने दोनों भाई के साथ कई बार कुकर्म किया। 9 जुलाई 2015 को भी मौलाना ने दोनों भाइयों के साथ कुकर्म किया था।

मौलाना ने दोनों बच्चों को धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को यह बात बताई तो वह उनकी और परिवार के लोगों की हत्या कर देगा। इस बीच दो महीने में मिलने वाली छुट्टी पर 7 अगस्त 2015 को मदरसे में पढ़ने वाले दोनों भाइयों को उनके पिता लेने पहुंचे और उन्हें लेकर घर आ गए। घर आकर दोनों बच्चों ने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद साहिबाबाद थाने में केस दर्ज हुआ और अब मौलाना को दोषी माना गया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख