ramcharitmanas
✕

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बचाने गए चाचा को चाकू मारकर घायल किया

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (21:18 IST)
अलीगढ़ (उत्‍तर प्रदेश)। प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसके चाचा ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक सुमन कनौजिया ने सोमवार को बताया कि इस मामले में पॉक्सो अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर गंगीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शनिवार की आधी रात नाबालिग किशोरी घर से बाहर निकली थी तभी एक युवक ने उसे पकड़कर खींच लिया और पास खड़ी एक गाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान किशोरी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके चाचा उसे बचाने पहुंचे तो युवक ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। पीड़िता के पिता द्वारा गंगीरी थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद कल घटना सामने आई, जिसमें गांव के एक युवक का नाम लिया गया है।

सुमन कनौजिया ने सोमवार को बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने आवाज लगाई तो उसे चाकू से मार देगा। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख