suvichar

नाबालिग से गैंगरेप व जबरन गर्भपात के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: सोमवार, 10 जुलाई 2023 (17:04 IST)
minor rape: महाराष्ट्र के बीड जिले में 14 वर्षीय एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर बीड ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को अपराध के संबंध में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 
शिकायत के अनुसार 24 वर्षीय आरोपी ने बीड के एक गांव की 9वीं कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी हर 2 से 3 दिन में लड़की को फुसलाकर ले जाता था और रात में एक खेत में उससे बलात्कार करता था। अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपनी मां को इस बारे में बताया और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने कहा कि बाद में सोनोग्राफी कराई गई और पता चला कि वह 7 महीने की गर्भवती थी।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जून को लड़की और उसकी मां को औरंगाबाद ले जाया गया, जहां लड़की को गर्भपात कराने के लिए कुछ गोलियां दी गईं और पीड़िता ने मृत बच्ची को जन्म दिया। गर्भपात के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके अभिभावकों को धमकाया तथा उन्हें पुणे भेज दिया। मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के एक रिश्तेदार ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

LIVE: पैलेट गन की SOP पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस, मांगा जवाब

किसने दिया ऑर्डर?' पोस्टर लेकर संसद पहुंची कांग्रेस, छात्रों पर पैलेट गन मामले में अमित शाह से मांगा जवाब

पूर्व बस ड्राइवर के घर से निकला 28 करोड़ का कैश और 15 किलो सोना, नोट गिनने में 5 मशीनें भी पड़ गईं कम

मांझलपुर उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

Top News 30 July: सुप्रीम कोर्ट में पैलेट गन पर सुनवाई, 3 राज्यों में उपचुनाव की वोटिंग, कांवड़ यात्रा शुरू

अगला लेख