• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mid-term poll in Maharashtra
Written By
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (09:06 IST)

महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव संभव : पवार

Mid-term poll
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में विधान सभा का मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और इस अस्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है।
         
उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के 41 विधायक हैं और हमारे विधायक फडनवीस सरकार को गिराने के किसी भी कदम का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नए नेता ने शिव सेना पर हावी होने का प्रयास किया जिससे दोनों पार्टी के बीच संबंध तनाव पूर्ण हो गए।
         
शिव सेना पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा के साथ भविष्य में तय होगा कि भाजपा कितना इसे खींचती है। उन्होंने एक बयान में कहा था कि हम बृहन्नमुंबई नगर निगम का चुनाव होने के बाद सरकार में रहने या नहीं रहने का निर्णय लेंगे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
जीवनरक्षक कोरोनरी स्टेंट्स 85 प्रतिशत तक सस्ते