Hanuman Chalisa
✕

मायावती ने मांगा जन्मदिन का तोहफा, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (13:22 IST)
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर बसपा कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत ही मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा।
 
उन्होंने कहा कि सबसे बड़े राज्य में हमने सपा के साथ हमने देशहित और जनहित में गठबंधन किया है। इस गठबंधन से विरोधियों की नींद उड़ गई। अब सपा और बसपा कार्यकर्ता अपने मतभेद भूल जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत मेरे लिए जन्मदिन का तोहफा होगा।
 
मायावती ने कहा कि देश की जनता तय करेगी कि देश का अगला पीएम कौन होगा? उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जुमलों से दाल गलने वाली नहीं है। 

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने धर्म की राजनीति की। उन्होंने भगवानों को भी जाति के आधार पर बांटा। भाजपा सरकार हवा को अपने पक्ष में बनाने के लिए नाटक कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि बीते चुनावों के नतीजों से कांग्रेस को सबक मिला है। कर्जमाफी की तारीख को लेकर कांग्रेस सरकारों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस एंड कंपनी को भी सबक ‍सिखाने की जरूरत है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख