ramcharitmanas
✕

सीजेएम के स्टेनो की बेरहमी से हत्या, दरिंदों ने गुप्तांग काटा, नाखून भी निकाले

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (23:48 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत महेश चौधरी की बृहस्पतिवार तड़के उनके गृह जनपद मथुरा में जमीनी विवाद के चलते उनके पड़ोसियों ने बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्यारों ने उनका गुप्तांग काट डाला और हाथों के नाखून भी उखाड़ डाले। 
 
 
पुलिस ने चौधरी के परिजनों की शिकायत पर उनके पड़ोसी खिल्लन आदि 16 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 
 
मांट सर्किल के उपाधीक्षक जगवीर सिंह चैहान ने बताया, ‘नौहझील थाना क्षेत्र के चांदपुर खुर्द गांव के निवासी महेश चौधरी (42) इन दिनों सीतापुर जनपद के सीजेएम के स्टेनो पद पर कार्यरत थे। वह एक दिन पूर्व ही अपने घर लौटे थे। ग्राम समाज के एक भूखण्ड पर कब्जे को लेकर पड़ोस में रह रहे कुनबे के परिवार से उनका विवाद चल रहा था।’
 
उन्होंने बताया, ‘बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्राम समाज की एक जमीन के टुकड़े के मामले में उनके एवं पड़ोसियों के बीच चल रहे मामले को सुलझाते हुए चारदिवारी करवा दी थी।

उस समय तो आरोपी खिल्लन एवं उसके परिवार के लोगों ने उप जिलाधिकारी का निर्णय स्वीकार कर दीवार खड़ी करने में कोई बाधा नहीं डाली लेकिन बाद में उन्होंने महेश चौधरी को जंगल में घेर लिया और बहुत बुरी तरह प्रताड़ित करके मार डाला।’ 

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख